
*सिंघाड़ तालई में निगम अमले द्वारा मूर्तियों का स्टॉक सत्यापन जारी*
खण्डवा//
सिंघाड़ तालई क्षेत्र में प्रभारी बाजार अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत के नेतृत्व में निगम अमले द्वारा ब्राह्मण मोहल्ला, सिंघाड़ तालई में स्थित पूर्णिमा प्रजापति (मूर्तिकार) के गोदाम में मूर्तियों के स्टॉक का सत्यापन किया गया। इस दौरान कुल 4200 मूर्तियाँ सत्यापित की गईं।
अब तक निगम द्वारा कुल 48,000 मूर्तियों का स्टॉक सत्यापन किया जा चुका है। यह कार्यवाही लगातार जारी है तथा इसके साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) के कच्चे माल को जब्त करने की कार्रवाई भी सतत रूप से की जा रही है।
निगम जनहित में यह कार्यवाही कर रहा है, जिससे पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को बढ़ावा मिल सके और प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग रोका जा सके।








