खरगोनताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

मंडलेश्वर में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

खरगोन ब्रेकिंग

मण्डलेश्वर में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

 

 खरगोन- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी की अध्यक्षता में 16 मई को जिला न्यायालय मण्डलेश्वर के सभाकक्ष में पक्षकारों के लिए मध्यस्थता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

 

जागरूकता कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी ने कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया में दोनो पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह, समझाईश दी जाकर उनके प्रकरणों के निराकरण के लिए बेहतर प्रयास करने प्रशिक्षित मीडिएटर को नियुक्त किया जाता है। जिसके द्वारा दोनों पक्ष को बारी-बारी से सुनकर उनके प्रकरण में समझाईश दी जाती है एवं उनके प्रकरण का निराकरण किया जाता है। जिससे पक्षकारों के समय व धन की बचत होती है एवं इस प्रक्रिया से ना कोई हारता है ना कोई जीतता है। बीच का रास्ता निकालकर दोनो को बराबर लाभ मध्यस्थता के माध्यम से पहुॅचाया जाता है।

 

शिविर में न्यायाधीश श्री मोहित बड़के ने कहा कि मध्यस्थता के अलावा नेशनल लोक अदालत में भी पक्षकार अपने प्रकरणों का राजीनामा आधार पर समाधान पूर्वक निराकरण करवा सकते है। शिविर मंे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन द्वारा पक्षकारों को बताया गया कि मध्यस्थता की प्रक्रिया एक गोपनीय और सुलभ प्रक्रिया है, जो पक्षकार सुलह समझाईश के माध्यम से अपने प्रकरण का निपटारा करवा सकते है। शिविर मंे निशा कौशल असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस, पैरालीगल वालेन्टियर एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी लीगल एड डिफेंस रूपेश शर्मा ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!