ताज़ा ख़बरें

जिला मुख्यालय खंडवा में तीनों सेनाओ के सम्मान में निकली विशाल सर्व समाज की तिरंगा यात्रा,

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को पस्‍त किया, ,, विधायक कंचन तनवे,,

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

जिला मुख्यालय खंडवा में तीनों सेनाओ के सम्मान में निकली विशाल सर्व समाज की तिरंगा यात्रा,

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को पस्‍त किया, ,, विधायक कंचन तनवे,,

बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को भारत ने अपनी भाषा में जवाब दिया, आगे भी देगा, राजपाल सिंह तोमर

खंडवा।। ऑपरेशन ‘‘सिंदूर’’ की सफलता पर तीनों सेनाओ के सम्मान में जिला मुख्यालय खंडवा में सर्व समाज द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा मे बाबा अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा टाउन हॉल नगर निगम घंटाघर मुंबई बाजार होकर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर समाप्त हुई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा में सभी समाज के धर्मगुरूओं, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ हजारों की संख्या में नागरिकों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये। तिरंगा यात्रा में शामिल भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद को पस्त किया है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को भारत ने अपनी भाषा में जवाब दिया है।

तीनों सेनाओं के साथ सोफिया कुरैशी व्योमिका सिंह के सम्मान तिरंगा यात्रा,

तिरंगा यात्रा में शामिल खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि आज जिला मुख्यालय खंडवा में भारत माता के जयकारे के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के समर्थन और हमारी बहन सोफिया कुरैषी और व्योमिका सिंह का सम्मान करने के लिए तिरंगा यात्रा में जनसैलाव उमड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक भी आतंकी दुनिया के किसी कोने में होगा हम ढूंढ-ढूंढ करके मारेंगे। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें गर्व है कि भारत की तीनों सेनाओं ने और हमारी बहन सोफिया कुरेषी और व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी में घुसकर सारे आतंकवादियों के शिविरों को नेस्तनाबूद करने का पराक्रम किया है। उन्होंने पाकिस्तान पर भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, तीनों सेनाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान प्रेरित आतंक को समूल नष्ट करने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प की पूर्ति की दिशा में बड़ा कदम है। हमारे सैनिकों ने भारत माता और जयहिंद के जयकारों के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। भारतीय सेना की कार्रवाई में अनेक आतंकवादी और उनके आका मारे गए हैं। हमारी सेना ने पाकिस्तान और पीओके में की गई इस कार्रवाई में आतंकियों को चुन-चुनकर ठिकाने लगाया है।

*निर्दोष जनता का खून बहाने वालों को सिखाया सबक*

तिरंगा यात्रा समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के आतंकियों को भारतीय सेना का जवाब है, जिन्होंने पहलगाम हमले में हमारी बहनों के माथे से सिंदूर मिटा दिया था। आंतकवादियों ने उस समय उन बहनों से कहा था कि ये संदेश मोदी को दे देना। अब इस कार्रवाई के माध्यम से हमारे जांबाज सेना के जवानों ने उन आतंकियों और उनके आकाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश दे दिया है। अब पाकिस्तान ने अगर कोई हरकत की तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश के गृहमंत्री अमित शाह जी की संकल्प शक्ति के साथ हमारी सेना ने जो काम किया है, उसकी सफलता पर पूरा खंडवा तिरंगा हाथ में लेकर तीनों सेनाओ के सम्मान में के सम्मान में उतरा है।
*तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोग*
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में निकली सर्व समाज समाज की इस तिरंगा यात्रा में , विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरै जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित सभी समाज के धर्मगुरूओं, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों के साथ हजारों की संख्या में आम जनता अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्म के धर्मगुरू व समाज वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
खंडवा के मुख्य मार्ग से निकली हजारो राष्टृ भक्तो की हाथो मे तिरंगा लिए एक विशाल अनुसाशित यात्रा जिसमे आगे राष्टृ प्रेमी हाथ मे भारत माता की जय ,का बेनर लिए चल रहे थे, उनके पीछे स्काउट का बैंड वंदे मातरम की धुन बजाते हुए चल रहा था, उसके पीछे सभी जन प्रतिनिधी एवं प्रशासनिक अधिकारी चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में विधायक कंचन तनवे, छाया मोरे,नारायण पटेल जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर वृषव गुप्ता पुलिस,अधीक्षक मनोज राय,सेवादास पटेल, मुकेश तनवे।
सिख समाज ज्ञानी जी, स्वामी अदित्यदेव महाराज, सनातन देव महाराज,पतंजलि योग पीठ हरिद्वार,
संयोजक दिनेश पालीवाल, सह संयोजक अशीष चटकेले, नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन अनूप पटेल, धर्मेंद्र बजाज नंदन करोड़ी,
संस्थाएँ- सेवा निवृत्त सैनिक गनः, रोटरी क्लब निमाड़, लायंस क्लब, जेसीआई खण्डवा, पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति, किशोर प्रेरणा मंच, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, चेम्बर ऑफ कामर्स, डॉक्टर्स, स्काउट का बेंड एनसीसी, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज व्यापारी, बार एसोसिएशन के सदस्य, बोध्य समाज, सिंधी समाज, राजपूत समाज सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
तिरंगा यात्रा का संचालन यात्रा संयोजक दिनेश पालीवाल ने किया एवं अंत मे आभार सह संयोजक अशीष चटकेले ने किया। व्यवस्थाओं में अनूप पटेल,चंद्रेश पचौरी, नानूराम मांडले, मंगलेश तोमर, नारायण बाहेती, प्रदीप यादव, सुधांशु जैन, दीपसिंह झाला, भावेश बिल्लोरे, अनिल विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा, प्रियांशु चौरे,यशदीप चोरे, योगेश जोशी, हेमन्त पाटिल, जितेंद्र सिसोदिया, विजय महाजन,शक्ति अठवाल, ममता बोरसे, शोभा तोमर, पिंकी राठौर, इंदु दुबे, चारुलता यादव, शारदा तांदले, मनीषा पाटिल, सीमा भावसार। प्रमिला शर्मा, हर्षा ठाकुर सहित पूरे जिले भर के गणमान्य नागरिक यात्रा में शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!