एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जुआ एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपियों सहित 56 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 17 मई 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 16.05.25 को कुल 17 गिरफ्तारी वारंट, 19 जमानती वारंट, 32 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 16.05.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना पंधाना के आरोपी उमाशंकर उर्फ सोनू भास्करे पिता माँगीलाल भास्करे नि. ग्राम कुदाल्दा थाना पंधाना के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन मे अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शऱाब कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी आकाश पिता मोहनसिंह भिलाला उम्र 24 साल नि. फिफरिया जंगम के कब्जे से 08 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 640/-रुपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपिया नीलाबाई पति नहारू उम्र 55 साल नि वार्ड क्रं 11 ओंकारेश्वर के कब्जे से अवैध 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब की कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी अनोक भुरिया पिता दलसिंह भुरिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम जिल्हार के कब्जे से अवैध 14 लीटर हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब की कीमती 1400 रूपये की विधिवत जप्त की गयी। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.05.25 को थाना कोतवाली के आरोपीगण 1.संतोष पिता कमल थाटे उम्र 31 साल निवासी सुरज कुण्ड पानी की टंकी के पास खंडवा, 2. अनवर अब्बासी पिता नुर पेंटर अब्बासी उम्र 32 साल निवासी सुरज कुण्ड पानी की टंकी के पास खंडवा, 3. रफीक पिता हमीद बेग उम्र 49 साल निवासी गणेश तलाई आर्य समाज स्कुल के पास खंडवा के कब्जे से 750 रूपये नगदी व 52 ताश पत्ते जप्त कर आरोपीगण को सूचना पत तामिल कर उपस्थिति पंचनामा तैयार किया गया। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.05.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 56 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 28600/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 16.05.25 को कुल 76 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 42 प्रकरणों मे 48 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 15 प्रकरण मे 18 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 24 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।
2,529 2 minutes read












