नौशादर मिलाकर भारी मात्रा में बनाई जा रही अवैध हाथ भट्टी मदिरा का जखीरा जब्त
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में खरगोन जिले में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के आदेश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला खरगोन निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे लगातार विशेष अभियान के तहत वृत्त भीकनगांव में 10 मई को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, सजेन्द्र मोरी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही ग्राम मछलगांव नदी किनारे, ग्राम ककड़गांव, सतवाडी, अदलपुरा तथा बिटनेरा में अलग-अलग स्थानो पर की गई है।
वृत्त प्रभारी सचिन भास्करे आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 200 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 08 हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 08 लाख 30 हजार रूपये है। इस कार्यवाही में वृत खरगोन स के आबकारी उपनिरीक्षक श्री दिनेश सिंह चौहान व वृत के आबकारी प्रधान आरक्षक गणपत सागोरे आबकारी आरक्षक राधेश्याम मंडलोई, रंजीत वर्मा, रमेश मोरे तथा ऋषिकेश मालवीय का योगदान रहा।अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी
जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा हेतु बैठक प्रजापति मोहल्ले के शिव मंदिर में हुई।
16 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय तृतीय शिक्षण संस्था के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट की गुमटियां नहीं होने के सम्बंश मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
16 hours ago
*पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा आयोजित कि गई क्राइम मीटिंग, मीटिंग मे विभिन्न आवश्यक बिंदु पर विस्तृत चर्चा कर दिये गये आवश्यक निर्देश*
17 hours ago
*योग से होगा बच्चों का समग्र विकास, बाल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा*
18 hours ago
*बाल संरक्षण में संवेदनशीलता और एकरूपता पर जोर, भोपाल की राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए खंडवा सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रवीण शर्मा*
18 hours ago
*लायन्स क्लब खण्डवा का 63 वा संस्थापन समारोह सम्पन्न*
18 hours ago
काउंसलिंग ने जोड़े बिखरे रिश्ते: श्री दादाजी वृद्ध आश्रम के प्रयास से वृद्ध दंपति की परिवार में हुई भावुक वापसी।
20 hours ago
*गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में गुरु सम्मान, वृक्षारोपण, सृजनात्मक गतिविधियों एवं जनजागरूकता का अनूठा संगम*
21 hours ago
खंडवा के पहलवान नीरज पटेल का भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव
21 hours ago
सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया राशन कार्ड