ताज़ा ख़बरें

*कल चक्रतीर्थ पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा

*कल चक्रतीर्थ पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल उज्जैन

 

प्रातः 8:00 बजे चक्र तीर्थ घाट के आसपास महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की उपस्थिति में विशेष सफाई अभियान एवं श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है उक्त आयोजन में समस्त पार्षद गण, जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी संस्थाएं, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उपस्थित रहकर सफाई अभियान एवं श्रमदान में अपनी भागीदारी की जाएगी।

 

सोमवार को आयोजित इस विशेष सफाई अभियान में महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के नेतृत्व संपूर्ण निगम परिवार, जनप्रतिनिधियों द्वारा चक्रतीर्थ के आस पास के घाटों को साफ सफाई के साथ ही, निगम के संसाधनों के सहयोग से पेड़ पौधों की छटाई एवं आवश्यक संधारण कार्य किया जाएगा। सम्पूर्ण कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही सभी स्थल से वापस जाएँगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!