ताज़ा ख़बरें

ब्लॉक बड़ेराजपुर में पिछले दिनों हुए ओलावृष्टि, बारिश से फसल नुकसान किसान परेशान।

  • ब्लॉक बड़ेराजपुर जिला कोंडागांव में ओलावृष्टि और बारिश के कारण   मक्के की फसल की 45 से 80 प्रतिशत क्षति हुआ है और रोचक की बात यह भी है की कोई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि के संज्ञान में नहीं हैं। ब्लॉक बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत बड़े राजपुर के किसानों से बात करने पर यह पता चला कि पिछले कई वर्षों से फसल बारिश एवं ओलावृष्टि से नुकसान होता आ रहा है और इसके लिए राजस्व विभाग को आवेदन भी किया गया था परंतु सभी किसानों को मुआवजा ना मिलकर केवल गिने चुने हुए किसानों को राहत राशि का भुगतान किया गया  जिसके चलते किसानों द्वारा फसल क्षति के लिए राजस्व विभाग को आवेदन करने के बहुत से किसानों को कोई दिलचस्पी नहीं है वहीं हम बात करे तो माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन के निगरानी में सुशासन तिहार 2025 जोरो पर है और प्रथम निराकरण शिविर ग्राम पंचायत बड़े राजपुर हाई स्कूल मैदान में दिनांक 05/05/2025 को आयोजित होना है।
    oplus_34

    जिसको किसान अपनी समस्या को लेकर उपस्थित होंगे क्या किसानों को राहत देने की कोशिश करती हैं प्रशासन, यह देखने की बात होगी।  लाफारवाही बरतने वाले आला अधिकारियों पर कोई कार्यवाही होगा या किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। ग्राम पंचायत बड़े राजपुर के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम के किसानों द्वारा त्रिलोक न्यूज को यह भी बताया गया कि हर साल नदी किनारे जिन किसानों का जमीन लगा हुआ हैं बारिश के मौसम में धान की फसल का 30 से 50 प्रतिशत नुकसान हो जाता हैं जिसके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा भी जांच नहीं किया जाता हैं ना ही किसी प्रकार की कोई राहत दी जाती हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा बस्तर प्रवास के दौरान मक्के की फसल की रकबा बढ़ाने पर जोर दिया गया है जिससे बहुत से किसानों में उत्साह देखने को मिला था परंतु बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि ने किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!