ताज़ा ख़बरें

*हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म पर फरहान बोला- मैंने ‘सवाब’ का काम किया है

*हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म पर फरहान बोला- मैंने ‘सवाब’ का काम किया है*

 

भोपाल में फरहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों के गिरोह ने जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के प्रयास किए। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

 

पुलिस के अनुसार फरहान ने पूछताछ में कहा है कि हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके मैंने सवाब यानी पुण्य का काम किया है। उसने स्वीकार किया कि उसके और उसके गिरोह के साथियों का लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था। इसे वे इस्लाम के नजरिए से सवाब का काम मानकर अंजाम दे रहे थे, इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है।

 

लड़कियों का जीवन नकर बना देते थे आरोपी

 

भोपाल पुलिस ने फरहान को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फरहान ने बताया कि वह कई वर्षों से हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के कृत्य में लगा हुआ था। इसके लिए उसने हमउम्र कई मुस्लिम युवकों का नेटवर्क तैयार किया।

इस गिरोह में शामिल सभी युवक जहां मौका लगता, वहां हिंदू लड़कियों को प्रेम के झांसे में फंसाते। इसके लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल करते और हाथ में कलावा भी बांध लिया करते थे। इसकी शुरुआत भोपाल के टीआइटी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं से कुछ साल पहले की थी।

 

वे ऐसी लड़कियों को खासतौर पर निशाना बनाया करते थे, जो बाहर के शहरों या गांवों से आकर भोपाल में किराए पर रहती थीं, क्योंकि परिजन से दूर रहने की वजह से उनसे मिलना-जुलना और बात करना आसान हो जाता था। उन पर दोस्ती के बहाने विश्वास जमाता, फिर अकेले मिलने के दौरान दुष्कर्म करते और वीडियो बना लेते थे।

इन वीडियो के जरिए वह उन्हें धमकाकर दूसरे मुस्लिम लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करते थे। धर्मांतरण का भी दबाव बनाते थे। जबरन मांस खिलाने और इस्लाम स्वीकारने के लिए मजबूर करते थे। बागसेवनिया पुलिस ने फरहान को इंदौर की एक पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे मामलों में अशोकागार्डन पुलिस शुक्रवार को उसे दोबारा रिमांड पर लेगी।

 

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक नबील को अशोकागार्डन पुलिस ने गुरुवार को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीमें उसे तलाशने बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई थीं। उसे करीब एक सप्ताह से ढूंढा जा रहा था, लेकिन वह भोपाल में ही छिपा था।

हालांकि दूसरा आरोपित अबरार अब भी फरार है। वह पश्चिम बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। केस दर्ज होते ही गायब हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!