उज्जैनमध्यप्रदेश

*नागरिक अपनी समग्र आईडी को आधार से ऐसे लिंक करवाएं अन्यथा नहीं मिलेगा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ*

*नागरिक अपनी समग्र आईडी को आधार से ऐसे लिंक करवाएं अन्यथा नहीं मिलेगा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ*

 

*महापौर श्री टटवाल ने दी समझाइश*

 

🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल

उज्जैन

 

महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि दिनांक 31.05.2025 तक समग्र आईडी को आधार से लिंक करवाया जाना है अतः नागरिक अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन केंद्र / सीएससी केंद्र पर समग्र आई डी से आधार को लिंक करावे अथवा स्वयं समग्र पोर्टल पर

 

https://samagra.gov.in/Citizen/RFC/AdhaarRequest.aspx

 

open कर ई केवाईसी अनुरोध दर्ज करें।

परिवार आईडी में समग्र से आधार ईकेवाईसी ना होने की दशा में शासन द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनाओं, सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा एवं समग्र आईडी विलोपित हो जाएगी, असुविधा से बचने के लिए शीघ्र ही निकटतम केंद्र पर जाकर समग्र आईडी में ई केवायसी करावे।

महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ केवायसी कार्य की समीक्षा करते हुए अभियान को लेकर चर्चा की गई साथ ही व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। आपने कहा कि दिनांक 2 मई शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 23 अंतर्गत समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के अभियान में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को जागरुक करते हुए व्यापक स्तर पर समग्र को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त श्रीमती आरती खेडेकर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि समग्र को आधार से लिंक कराए जाने हेतु नगर निगम द्वारा 108 कर्मचारियों को समस्त 54 वार्डों के अंतर्गत लगाया गया है जो कि घर-घर जाकर आधार लिंक करने का कार्य कर रहे हैं इसी के साथ ई रिक्शा, होर्डिंग, समाचार पत्र के माध्यम से भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

बैठक में विभाग के प्रभारी सदस्य श्री रजत मेहता, उपायुक्त श्रीमती आरती खेडेकर एवं समस्त जोन के संपत्ति कर अधिकारी उपस्थित रहे।

—000—

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!