अन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में जन साहस संस्था द्वारा पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण का आयोजन

प्रवासी श्रमिकों को सशक्त बनाने हेतु दी गई कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी


हमीरपुर में जन साहस संस्था द्वारा पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण का आयोजन
प्रवासी श्रमिकों को सशक्त बनाने हेतु दी गई कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 25 अप्रैल 2025

जन साहस संस्था के माइग्रेंट रिसोर्स सेंटर (MRC) प्रोग्राम के तहत हमीरपुर जिले के मौदहा एवं मुस्करा ब्लॉकों के भमई एवं छानीबांध गांवों में पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 49 प्रवासी श्रमिक (25 पुरुष एवं 24 महिलाएं) ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को प्रवास के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं से अवगत कराना, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रवास हेतु जागरूक करना था।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:
प्रवास की पूर्व जानकारी:
जन साहस के फील्ड ऑफिसर पंकज जी एवं रश्मि जी ने बताया कि प्रवास पर निकलने से पहले श्रमिकों को अपने परिवार, ग्राम पंचायत एवं श्रम विभाग को जानकारी देना अनिवार्य है। इससे आपातकाल में सहायता मिलने में सुविधा होती है।
मालिक एवं ठेकेदार की सत्यता:
श्रमिकों को सुझाव दिया गया कि वे मालिक या ठेकेदार का पूरा नाम, पता, कार्यस्थल का विवरण, काम के घंटे, वेतन की दर और आसपास के पुलिस स्टेशन की जानकारी अपने पास रखें।
कार्यस्थल की मूलभूत सुविधाएं:
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि प्रवासी श्रमिकों को रहने की व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं, राशन एवं निकटतम पुलिस सहायता केंद्र की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।.श्रम कानूनों की जानकारी:
कार्यक्रम में मिनिमम वेजेज एक्ट 1948, नॉन पेमेंट ऑफ वेजेज एक्ट 1936 एवं बंधुआ मजदूर अधिनियम 1976 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फोर्स लेबर की पहचान करने के लक्षणों को भी स्पष्ट किया गया, जैसे कि कार्य से पहले एडवांस, काम छोड़ने की स्वतंत्रता न होना, काम की जबरदस्ती, हिंसा या डर का माहौल आदि।
हेल्पलाइन नंबर और सहायता:
जनसाथी लाखन जी और मोहर जी ने जन साहस मजदूर हेल्पलाइन (180012011211) और महिला हेल्पलाइन (180030002852) की जानकारी दी। यह 24×7 नि:शुल्क राष्ट्रीय फोन सेवा है, जिसके माध्यम से श्रमिक कानूनी सलाह, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, मजदूरी विवाद एवं यौन उत्पीड़न जैसी समस्याओं में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सहायता), 1076 (CM हेल्पलाइन), 108 व 102 (स्वास्थ्य सेवा) जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान कार्यक्रम में जन साहस से पंकज जी, रश्मि जी, जनसाथी लाखन जी एवं मोहर जी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबली जी, सहायिका ऊमा जी एवं अन्य स्थानीय सहयोगी शामिल रहे। सभी ने श्रमिकों को जागरूक करने की दिशा में इस प्रयास को सराहा
पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण कार्यक्रम ने न केवल प्रवासी श्रमिकों को सशक्त किया, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों, जिम्मेदारियों और संभावित जोखिमों के प्रति सजग भी बनाया। इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में भी श्रमिक समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

त्रिलोक न्यूज़ संवाददाता रुपेश कुमार

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!