मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने में लापरवाही का मामला
17 ग्राम रोजगार सहायक और 05 पंचायत सचिवों का 07-07 दोनों का वेतन काटने का आदेश
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मनरेगा के कार्यों में जाब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने में घोर लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह द्वारा 17 ग्राम रोजगार सहायकों एवं 05 पंचायत सचिवों का 07-07 दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। इन ग्राम रोजगार सहायकों एवं पंचायत सचिवों द्वारा माह अप्रैल 2025 में अपनी पंचायत में एक भी जॉब कार्ड धारक को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है अर्थात इनका अप्रैल माह का लेबर बजट शून्य रहा है। जिसके कारण उनके विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है।
मां अप्रैल 2025 में शून्य लेबर बजट पाए जाने के कारण जनपद पंचायत बड़वाह की ग्राम पंचायत डालची के सचिव रामकिशन बिड़ला, ग्राम पंचायत जूजाखेड़ी के सचिव अविनाश पाराशर, कड़वाल्या के सचिव कमल पटेल, ग्राम पंचायत मालगांव के रोजगार सहायक हरीश पटेल, जनपद पंचायत कसरावद की ग्राम पंचायत बलखड़ की रोजगार सहायक गायत्री पटेल, भाग्यपुर के वीरेंद्र वर्मा, खामखेड़ा के गोविंद बिर्ला, किरगांव के कन्हैया चौहान, ग्राम पंचायत हीरापुर के सचिव रामेश्वर शावर्नर, जनपद पंचायत महेश्वर की ग्राम पंचायत चिंदड़िया के रोजगार सहायक देवेन्द्र पाटीदार, जलूद के दिलीप मालवीय, कावड़िया के मनोज गोस्वामी, मेहतवाड़ा के नरेंद्र खेड़े, सेल के गोविंद सोलंकी, जनपद पंचायत सेगांव की ग्राम पंचायत लेहकू के सचिव भरत नरगावे एवं जनपद पंचायत झिरन्या की ग्राम पंचायत धूपीखुर्द के रोजगार सहायक आशीष सेन, गावला के मिथुन राठौड़, गुवाड़ा के रवि अलावा, पिपरी के मधु डाबर, रातलीपुरा के डोंगरसिंह वास्कले, सांईखेड़ा के सुनील सिसोदिया एवं ग्राम पंचायत नालदहरी के रोजगार सहायक बिल्लू डाबर का 07-07 दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
6 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश