उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुज़फ्फरनगर में भूसा ठेकेदार से 11 लाख की लूट, बदमाशों ने की हवाई फायरिंग; चार टीमों का गठन

मुज़फ्फरनगर में भूसा ठेकेदार से 11 लाख की लूट, बदमाशों ने की हवाई फायरिंग; चार टीमों का गठन

  1. मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब तीन अज्ञात बदमाशों ने भूसा ठेकेदार से दिनदहाड़े 11 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और हवाई फायरिंग कर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ नई मंडी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि भोपा रोड पर स्थित पेपर मिल के बाहर तीन बदमाश एक व्यक्ति से बैग छीनकर भाग गए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह भूसा आपूर्ति का काम करता है और करीब 11 लाख रुपये पेमेंट के लिए लेकर आया था।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया है, जिन्हें फील्ड में तैनात कर दिया गया है। ये टीमें वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी और लूटी गई पूरी रकम को बरामद किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!