ताज़ा ख़बरें

फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर बन आयुषी ने दादी का सपना किया साकार, समाज मे खुशी का माहौल

खास खबर

फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर बन आयुषी ने दादी का सपना किया साकार, समाज मे खुशी का माहौल

खंडवा।। नगर के पदम नगर की रहने वाली आयुषी तीर्थानी ने अपनी दादी का सपना पूरा करने के लिए मन में ठानी और फिजियोथैरेपिस्ट बनाकर उस सपने को साकार किया। आयुषी ने बीपीटी का एग्जाम दिया था । जिसमें उसे अपने कॉलेज में चौथी रैंक हासिल कर इस परीक्षा को पास कर लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अब आयुषी इंटर्नशिप के लिए इंदौर में जाएगी । आयुषी ने 4 साल तक इंदौर के चोइथराम कॉलेज में लेकर पढ़ाई की है। फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर बनने पर परिवार सहित समाजजन में खुशी का माहौल है। बता दे की आयुषी की दादी कीर्ति तीर्थानी काफी लंबे समय से बीमार थी। उन्हें बार-बार फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती थी। एक दिन आयुषी की दादी ने अपनी पोती को यह कोर्स कर फिजियोथैरेपिस्ट बनने की सलाह दी । जिस दिन दादी का निधन हुआ उसी दिन आयुषी का एग्जाम भी संपन्न हुआ था। अब जब आयुषी का रिजल्ट आया है। तब उसकी दादी का उसे फिजियोथैरेपिस्ट बनते देखने का सपना साकार हो गया है। आयुषी ने परीक्षा में सफल होकर अपने इस परिणाम को दादी को समर्पित किया है।आयुषी का कहना है कि वह फिजियोथेरेपी के माध्यम से असहाय लोगों की मदद करेगी । फिलहाल आयुषी अपनी इंटर्नशिप के लिए इंदौर जाएगी । आयुषी के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर बनने पर तीर्थानी परिवार में खुशी का माहौल है ।वहीं पूरे सिंधी समाज में भी हर्ष व्याप्त है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!