रतलाम। शिमला कॉलोनी स्थित रेलवे के हरे-भरे खेल मैदान में सोमवार से दूधिया रोशनी में टेनिस बॉल से बेहतरीन शॉट मारे गए तो खूब चौके-छक्के लगे। नजारा ऑल इंडिया एससी./एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन द्वारा 7 अप्रैल से भारतरत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में आरपीएफ ग्राउंड में शुरू हुए टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का था। इसमें मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन्होंने खिलाड्यिों से परिचय प्राप्त कर हौंसला आफजाई की। Oplus_131072
टूर्नामेंट का पहला मैच 4.30 पर शुरु हुआ। जिसका विधिवत शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक अहमद द्वारा दोनों टीमों से हाथ मिलाकर किया। बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच टीएमसी एवं इलेक्ट्रिकल पॉवर के बीच खेला गया। टॉस के बाद टीएमसी टीम द्वारा बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर की टीम 49 रन ही बना सकी। इस तरह टीएमसी की टीम ने 31 रन से जीत हासिल की।
दूसरा मैच कंट्रोल व कमर्शियल के बीच खेला गया। इसमें कमर्शियल ने 59 रन बनाए। कॉमर्शियल ने यह मैच 41 रनों से जीता।
इससे पहले शुभारंभ पर अपर मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का स्वागत किया गया। आरसी वर्मा जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीएन वर्मा मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा ने इन्हें साफा बांधा व माला पहनाई।
इस मौके पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश मथुरिया, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राकेश धीमान, पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी आरसी विमल, एसोसिएशन के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मीणा, अतिरिक्त मंडल मंत्री गगन छपरी, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, रामप्रकाश शाक्य, मोहनलाल मीना, मदनलाल मीना, विजय मीना, मुकेश मालवीया, प्रकाश बुनकर, प्रदीप महावर, हरिमोहन वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कमलेश मीणा, बीपी बंसीवाल, सुरेश मीणा मौजूद रहेOplus_131072
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
5 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।