बिहार

लसकारा गांव में अष्टयाम यज्ञ के लिए 251 कन्याओं ने निकाली कलस शोभा यात्रा

लसकारा गांव में अष्टयाम यज्ञ के लिए 251 कन्याओं ने निकाली कलस शोभा यात्रा

मोरवा:-मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा गाँव में बाबा अमरसिंह पूजनोत्सव सह दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ के लिए 251 कन्याओं ने कलस शोभा यात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा क़ो स्थानीय विधायक रणविजय साहू मुखिया अरमान अली समाजसेवी संजय झा, दिनेश चौधरी निषाद आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा मोरवा प्रखंड के लसकारा गाँव में शुक्रवार को बाबा अमरसिंह स्थान से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इस अवसर पर लाल पीले परिधानों, हाथी घोड़ो बैंड बाजा, राम, लक्ष्मण आदि से सुसज्जित 251 कन्याओं के साथ कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पंचायत के बिभिन्न गाँव का भ्रमण करते हुए बाबा खुदनेश्वर धाम परिसर स्थित पोखर पहुंचकर विद्वान आचार्यों रघु मिश्र के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश की पूजा अर्चना कर गंगा से लाए हुए पवित्र जल का आहरण किया। तत्पश्चात पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सर पर मंगल कलश धारण करके कन्याएं व मुख्य यजमान यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश की स्थापना की। तत्पश्चात राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के द्वारा फीता काटकर अष्टयाम महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यज्ञ का महामंत्र रघुपति राघव राजाराम, पतित त पावन सीताराम के मंत्रोचार से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।इस दौरान भक्तिमय माहौल के बीच निकली गाजे बाजे एवं अश्व झुंडों के साथ कलश सह शोभा यात्रा में भक्तों के धार्मिक जयकारों से क्षेत्र का वातावरण गुंजायमान रहा। मौके पर संजय चौधरी,डॉ दिलीप कुमार चौधरी,संजय बाबा,रामानंद चौधरी,दिनेश चौधरी,पुनीत लाल चौधरी,जगरनाथ चौधरी,राजा चौधरी अरुण कुमार,अनिल कुमार, गीता देवी, पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, पानवति देवी ,जीवा चौधरी, राजा चौधरी, कपिलदेव चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, महेश चौधरी एवं अशोक चौधरी एवं टीम द्वारा मनोहारी संगीत से महामंत्र के उच्चारण से महायज्ञ मे मनोरम हो गया।पंडित रघु मिश्र सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष सामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!