Oplus_131072Oplus_131072शहर के फ्रीगंज इलाके में सडक़ किनारे खडी एक कार में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हडकम्प मच गया। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मृतक की लाश तीन दिन पुरानी है। जब कार को खोला गया तो लाश के सडने की वजह से पूरे इलाके में बदबू फैल गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फ्रीगंज में हिमालया होटल के समीप सडक़ पर सफेद रंग की महिन्द्रा केयूवी कार क्र.एमपी 43-सीए 5573 खडी थी। इस कार में से बदबू आ रही थी,जिसकी वजह से लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शाम करीब साढे छ: बजे पुलिस ने मौके पर पंहुच कर कार का दरवाजा खोला तो पिछली सीट के नीचे एक व्यक्ति की लाश नजर आई। लाश पूरी तरह से सड चुकी थी और बुरी तरह बदबू मार रही थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार वहीं रहने वाले रोशन कुमार वर्मा की है,जिस की नम्बर प्लेट पर एडवोकेट भी लिखा हुआ है। बताया जाता है कि श्री वर्मा के परिवार में ही एक एडवोकेट है जिसके कारण नम्बर प्लेट पर एडवोकेट लिखा हुआ है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के जरिये यह पता चला है कि मृतक पिछली 1 अप्रैल की रात करीब तीन बजे नशे की अवस्था में कार में घुसा था। मृतक के कार में घुसने के सीसीटीवी पुलिस को मिल गए है।
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड टीआई स्वराज डाबी समेत अनेक पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पंहुच गई थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवा दिया है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन
5 hours ago
*थाना पिपलोद पुलिस द्वारा 05 माह से फरार चल रहे किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन ग्राउंड मे वॉलीबॉल मैच आयोजित कर नशे से दुरी हेतु शपथ दिलाई जाकर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम मे आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान श्री दादाजी मेले मे लगने वाले भंडारे की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कि गई आयोजित।*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नौवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थान, सिनेमा घर मे लघु फ़िल्म दिखा कर, पम्पलेट वितरण कर एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
6 hours ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी का आकस्मिक निधन
16 hours ago
किल्लोद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
16 hours ago
*किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का ऑडिशन सम्पन्न*
16 hours ago
लोकसभा में गूंजा खंडवा के किसानों का मुद्दा, एनएचबी का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग।
16 hours ago
नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में श्री सत्यनारायण भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन एवं कन्या पूजन संपन्न