ताज़ा ख़बरें

जरवल में बद्री शाह कान्वेंट स्कूल का पुनःशुभारंभ

स्वामी नाथ वैश्य

जरवल में बद्री शाह कान्वेंट स्कूल का पुनःशुभारंभ

जरवल कस्बा-बहराइच, नगर में बद्री शाह कान्वेंट स्कूल का पुनः शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता ने फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया।

 

ज्ञात हो कि वर्ष 1980 में स्थापित बद्री शाह शिशु मंदिर मान्यता प्राप्त विद्यालय जो नगर के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने में अग्रणी था, परंतु कोरोना काल में यह विद्यालय बंद हो गया था, जिसे अब दोबारा इंग्लिश मीडियम बद्री शाह कान्वेंट स्कूल के नाम से शुरू किया गया है।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन मुरारी यादव ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को शुभारम्भ सुंदर काण्ड पाठ के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री संजय राव, ओम प्रकाश अवस्थी, कृष्ण कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान आगापुर अनिल यादव, ग्राम प्रधान नासिर गंज बुधराम यादव, डा. दीपक गुप्ता, जितेंद्र कसौंधन, मनीष कुमार गुप्ता, श्रीओम जायसवाल आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!