मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई इस दौरान सभी सदस्यों के द्वारा दिए गए प्रस्तावों को सदन में पारित किया गया है। 25 करोड रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्य सर्वसम्मति से बोर्ड बैठक में पास किए गए। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में एक देश एक चुनाव और मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मोहर लग गई। आज की बोर्ड बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार,बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान एवं सपा नेता राकेश शर्मा मौजूद रहे।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि आज जमीन से जुड़े की प्रस्ताव यहां बैठक में पास किए गए हैं आज के बाद से जब वह जमीन पर उतरेंगे तो बड़ा लाभ क्षेत्र की जनता को होगा। उन्होंने मेरठ एसपी के सड़क पर नमाज पढ़ने पर पासपोर्ट और लाइसेंस निरस्त करने वाले बयान पर कहा कि यह प्रशासन का निजी बयान होगा सरकार का इस तरह का कोई बयान नहीं है।बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने कहा कि सभी मुख्य मुद्दों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम बदलने को लेकर सभी के विचार बटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी की चर्चा यह है कि मुजफ्फरनगर का विकास होना चाहिए नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने मेरठ के एसपी के बयान पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मैं इस पर अपना बयान स्पष्ट कर दिया है वही हम सभी सदस्यों का बयान है। सभी की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए अपना त्यौहार मनाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाण ने बताया कि आज सभी सदस्यों के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सरसों मच्छी से मोहर लगी है जिसमें 25 करोड रुपए से सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान भी बैठक मौजूद रहे और उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में अधिकारी नहीं है अगली बार कोशिश करें कि सभी संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित हो जिससे कि उनके सामने ही समस्याओं का निस्तारण किया जा स
के।
के।







