ताज़ा ख़बरें

*नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक का पुलिस कार्यालय आगमन, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत*

*नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक का पुलिस कार्यालय आगमन, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत*

चित्रकूट। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. का पुलिस कार्यालय आगमन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

आगमन के बाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी ली और उनका उचित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ वे पुलिस अधीक्षक के चैम्बर में पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय में आए फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

पुलिस उपमहानिरीक्षक के इस दौरे को लेकर क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन में नई उम्मीदें और कार्यकुशलता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सुधार और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!