
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
हिंगलाज जयंती आज, माताजी के विशेष श्रृंगार के साथ होगा हवन, आरती, कन्या पूजन एवं भंडारा,
हिंगलाज जयंती पर भावसार समाज की निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा,
खंडवा। मालीकुआ स्थित हिंगलाज माता मंदिर में नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा 27 मार्च को हिंगलाज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी, समिति के राजू यादव पापना यादव संजय शर्मा, सचिन झवर, सुमित परिहार, रूप यादव, हेमंत जोशी व क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में मालीकुआं स्थित माता मंदिर में प्रात: मां हिंगलाज का अभिषेक विशेष श्रृंगार, दोपहर 12:00 बजे पूजन हवन एवं आरती के पश्चात कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन होगा। रात्रि में महाआरती के बाद भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी,
,,भावसार समाज की चुनरी यात्रा,,
अंतर्राष्ट्रीय भावसार महासभा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के सचिव गणेश भावसार ने बताया कि हिंगलाज माता भावसार समाज की कुलदेवीं है। भावसार समाज द्वारा प्रात: 9 बजे कहारवाड़ी चौक स्थित भावसार धर्मशाला से विशाल चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर मालीकुआ स्थित हिंगलाज माता मंदिर पहुंचेगी। यहां माता को चुनरी ओढ़ा कर पूजन एवं आरती की जाएगी। आरती के पश्चात सभी सामाजिक बंधु जसवाडी रोड स्थित भावसार बालकदास धाम आश्रम मंदिर पहुंचेंगे जहां दर्शन के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा।







