
स्वo बिंदेश्वरी महतो का मनाया गया 35 वां पुण्यतिथि, पुष्प अर्पित कर लोगो ने दी श्रद्धांजलि




समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के अंतर्गत बछौली (पटपरा) स्थित बिंदेश्वरी वेयर हाउस में बुधवार को स्व बिंदेश्वरी महतो का 35 वां पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोगों ने श्री बिंदेश्वरी महतो के समाधि स्थल एवं उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने स्व बिंदेश्वरी महतो की जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरेंद्र कुमार महतो उर्फ मुन्ना जी किया जबकि संचालन जय किशन दत्त ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी के अलावा वीरेंद्र कुमार महतो उर्फ मुन्ना जी, महेंद्र प्रधान, पूर्व प्रमुख शिव शंकर महतो, गजेंद्र प्रसाद महतो, खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय, जिला सचिव नेता जीवछ पासवान, रामप्रीत पासवान, रामबाबू महतो, लाल बाबू महतो, हर्ष आनंद, सुमित कुमार, सुनील कुमार नायक, पूर्व उपाध्यक्ष रोसड़ा नगर पंचायत प्रभात कुमार, श्यामा कांत मिश्रा, दयानंद ठाकुर, बैजनाथ चौधरी, मनीष कुमार, राम प्रवेश, विशुनदेव महतो, रमेश कुमार वर्मा, अमित कुमार राजा, गंगा प्रसाद झा, श्याम किशोर झा, नंद किशोर आजाद, अरुण कुमार मंडल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।