
*बलिदान दिवस मनाया*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल
उज्जैन
बाबा दीपसिंह सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्षनुसार बलिदान दिवस 23 मार्च 2025 को सिंहपुरी स्थित भगतसिंह उद्यान पर मनाया गया | स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि के प्रति समर्पण के अद्वितीय नायक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी, राजगुरू जी व सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण कर नमन किया |
मुख्य रूप से निगम अध्यक्षा श्रीमती कलावती जी यादव, इक़बाल सिंह गाँधी, पुरषोत्तम तिवारी, जगदीश पांचाल, जोगेंदर सिंह विग, कैलाश यादव, ओम कसेरा, गणेश गौर, सन्नी सलूजा, करतार सिंह सिद्धू, दिलप्रीत सलूजा, घनश्याम शर्मा, खोजेमा खंडवावाला, कपिल जैन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष – ज्ञानी चरण सिंह गिल ने किया। आभार राजेंद्र सिंह चौहान ने माना। उक्त जानकारी संस्था सचिव – गोविंद सिंह गिल ने दी। कार्यक्रम में खिलाड़ी – दृष्टि तिवारी, भूमि तिवारी, कनक तिवारी आदि उपस्थित थे |