
खानपुर में आयोजित की गई जन सुराज विस्तार कार्यक्रम

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के अंतर्गत रेवड़ा पंचायत स्थित ग्राम रामनगर में जन सुराज पार्टी के ओर से पार्टी का विस्तार कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर गोविंद कुमार ने किया जबकि संचालन सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर जन सुराज विस्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर गोविंद कुमार ने कहा कि अभी बिहार में जन सुराज पार्टी का लहर चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को अपने बीस साल मौका दिया उनके क्रिया कलाप से बखूबी वाकिफ हैं। सबने बिहार की जनता को ठगने का काम किया। उन लोगों के शासन में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया आए दिन लूटपाट, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं जिसे रोकने के लिए नीतीश कुमार की सरकार विफल रही। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि अगर बिहार की जनता ने हमारे नेता प्रशांत किशोर को मौका दिया तो बिहार में विकास की गंगा बहा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप लोगों का सहयोग मिला तो बिहार में सत्ता परिवर्तन जरूर होगा। जन सुराज विस्तार कार्यक्रम में राज्य अभियान समिति सदस्य वसीम राजा, पंचायत समिति सदस्य सह संयोजक कुंदन कुमार झा, अजीत कुमार, दीपक सहनी, राम करण सिंहा, डॉक्टर फ़जले आलम, उदय शंकर ठाकुर, ब्रजेश राय, राम दयाल यादव, महेश कुमार ठाकुर, डॉक्टर रणवीर कुमार, पंकज कुमार झा आदि ने भाग लिया।