
भूमि विवाद को लेकर गोली बारी में नाना और नाती घायल
समस्तीपुर। जिले के बिथान थाना क्षेत्र के कराँची गाँव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी की घटना में दो लोग जख्मी हुए है। गोलीबारी में 50 वर्षीय पिताम्बर यादव एवं उसका नाती जख्मी हो गया। गोली बारी के समय पिताम्बर यादव अपने दरवाजे पर अपने नाती को गोद में लेकर बैठे हुए थे। अचानक गोली पीताम्बर यादव को दाहिना हाथ में लगते हुए उनके 5 वर्षीय नाती गति पुष्पा को जांघ में लगते हुए निकल गया। आनन फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले जाया गया। जहाँ चिकित्सा की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ फीलहाल ठीक ठाक है। पिताम्बर यादव के परिजन ने बताया कि बुधन यादव ने गोलीबारी की। घटना के पश्चात आक्रोशित एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पहुँचकर लाखों रुपये की चार चक्का की गाड़ी मोटरसाइकिल समेत कई अन्य दैनिक कार्य में उपयोग की जाने वाली सामान की क्षतिग्रस्त करते हुए लूटपाट की घटना का अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच पुरानी जमीनी विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन सम्बंधित पुरानी रंजिश है। लगभग दो माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच भूमि सम्बंधित विवाद हुआ था। एक पक्ष से नाना नाती की गोली बारी से जख्मी होने की घटना हुई है। वही दूसरे पक्ष के घरों में लाखों रुपये की लूटपाट की घटना घटित की भी जानकारी मिली है। दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन या फर्द ब्यान नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, जगह जगह गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।