ताज़ा ख़बरें

खंडवा मुंदी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिखा निराला अंदाज़,

चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लेते नजर आए मूंदी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव,

एडिटर/संपादक-तनीश गुप्ता,खण्डवा

खंडवा मुंदी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिखा निराला अंदाज़,

चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लेते नजर आए मूंदी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव,

खंडवा, मुंदी।। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने सरल, सहज अंदाज को लेकर जाने जाते हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव को बेहद सादगी पसंद तथा जनता के बीच रहने वाला नेता माना जाता हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला मध्य प्रदेश के खंडवा में जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मूंदी में आयोजित संत दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा में पहुंचे थे, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदा परिक्रमा कर रहे दादा गुरु के साथ पैदल चले एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, वापसी जाते समय मुख्यमंत्री रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुके और उन्होंने वहां जनप्रतिनिधि शासन प्रशासन के अधिकारी एवं आम लोगों के बीच चाय भी पी। चाय की चुस्की लेते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस सादगी और सरलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, कि सीएम मोहन ने अपने इस अंदाज़ से सब का मन मोह लिया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक नारायण पटेल कंचन मुकेश तनवे,छाया मोरे, आशीष शर्मा पिंकी सुदेश वानखेडे, सुनील जैन, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज राय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर चाय पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से चर्चा भी की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!