ताज़ा ख़बरें

खंडवा में 11 से 13 जुलाई तक होगा श्रीकथा ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

खास खबर

खंडवा में 11 से 13 जुलाई तक होगा श्रीकथा ज्ञान यज्ञ, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

खंडवा। जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से रामानंदाचार्य सम्प्रदाय द्वारा 11 से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय “श्रीकथा ज्ञान यज्ञ” का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन नवकार नगर गेट के समीप स्थित नक्षत्र गार्डन में होगा, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कथा के मुख्य वक्ता ज्ञानेश्वर जाधव (जनरल मोटिवेशनल एवं आध्यात्मिक कथाकार) होंगे। वे श्रीकथा के माध्यम से सद्गुरु के महत्व, अध्यात्म, विज्ञान और व्यवहार के समन्वय पर आधारित जीवन मूल्यों का सरल एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन देंगे। कथा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सफल और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देना है। कथा के मुख्य यजमान महादेवगढ़ के संस्थापक अशोक पालीवाल होगें।

पहले दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे तुलसी विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नक्षत्र गार्डन पहुंचेगी, जहां कथा का शुभारंभ होगा।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं महादेव गढ़ के संस्थापक अशोक पालीवाल ने बताया कि श्रीकथा ज्ञान यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पंडाल, प्रसाद, सुरक्षा, पेयजल और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने जिले के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!