
बड़ोद से संजय की रिपोर्ट
जेन सोशल ग्रुप बड़ोद द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन
जैन सोशल ग्रुप बड़ोद एवं मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल
. मक्सी के नेतृत्व में नि.शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ोद में किया गया
जिसमें 150 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया एवं 30 मरीजों को मोतियाबिन्द के आपरेशन हेतु मक्सी ले जाया गया !
शिविर में डॉ विजय जी पटेल, सहयोगी प्रदीप भावसार, हरपाल सिंह, दीपक मालवीय आदि ने सेवाएं प्रदान करी
ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश् जी कोठारी के आव्हान पर वृक्षारोपण सप्ताह के पहले दिन बड़ोद ग्रुप द्वारा महावीर जैन विद्या मंदिर में वृक्षारोपण भी किया!
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष पंकज जी पिछोलिया , राजेन्द्र जी लाडवा राठौर, कमलेश जी नवलखा, प्रकाश जी चोरडिया, हेमंत जी तरवैचा,मनोज जी चंद्र गोत्रीय आदि सदस्य उपस्थित रहे !
जैन सोशल ग्रुप द्वारा लगातार कई वर्षों से इस शिविर का आयोजन किया जाता जो कि महीने के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है











