ताज़ा ख़बरें

पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय का लोठिया में भव्य स्वागत

बडौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय का लोठिया में भव्य स्वागत

:

बडौद।। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उज्जैन संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं आलोट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय का उज्जैन से आलोट जाते समय लोटिया ग्राम के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूफान सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर सरपंच मेहरबान सिंह खजूरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व एल्डरमैन रतनलाल परमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मालवीय का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!