ताज़ा ख़बरें

➖खंडवा को मिली नांदेड़ टनकपुर नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात।

खास खबर

➖खंडवा को मिली नांदेड़ टनकपुर नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात।
➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री का आभार माना।
➖खंडवा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रेल सौगात के रूप में रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन संख्या 17631/17632 नांदेड़–टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह नई ट्रेन सेवा खंडवा जिलेवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि एवं सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के प्रारंभ होने से खंडवा सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के यात्रियों को नांदेड़ ,अकोला, रानी कमलापति, मथुरा होकर लंबी दूरी की यात्रा में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार—
ट्रेन संख्या 17631 नांदेड़–टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को नांदेड़ से रात्रि 23.40 बजे प्रस्थान कर खंडवा प्रति सोमवार सुबह 9.30 बजे आगमन कर टनकपुर जाएगी।इसका प्रारंभ 12 जुलाई 2026 से स्थाई रूप से शुरू होगा। वापसी में
ट्रेन संख्या 17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से प्रस्थान कर खंडवा प्रत्येक बुधवार सुबह 6.45 बजे खंडवा आगमन कर हुजूर साहेब नांदेड़ जाएगी इसका प्रारंभ 14 जुलाई 2026 शुरू होगा ।
ट्रेन का स्टॉपेज हुजूर साहेब नांदेड़ पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, बरेली होगा। जिससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उत्तर भारत ,नेपाल बॉर्डर तक सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा।

*उद्धघाटन स्पेशल ट्रेन को रेल मंत्री 6 जुलाई को टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!