
खंडवा//
प्रदेश की सबसे बड़ी जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा नगर और जिले के गांव-गांव में युवा उत्साह के साथ बैठकों में उपस्थित होकर अधिक संख्या में आने का संकल्प ले रहें हैं। सभी कांवड़ यात्री 7 अगस्त शुक्रवार रात्रि को ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। 8 को सुबह माॅं नर्मदा का पावन जल भरकर खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे 10 तारीख को खंडवा नगर भ्रमण कर महादेवगढ़ महाकाल को जल चढ़ाया जाएगा। बैठक रामेश्वर मंदिर परिसर में संपन्न हुई जिसमें विशाल पासी, आकाश दुबे, मोहित इंगले, गौतम योगी, छोटू तिवारी आदि उपस्थित रहें।










