ताज़ा ख़बरें

GPM: बचरवार में रामनामी समाज के युवाओं का कांग्रेस में प्रवेश, शिवांश दुबे की मौजूदगी में ली सदस्यता

ग्राम बचरवार के नवापारा भोगा टोला में शनिवार को आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में रामनामी समाज के बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन के विस्तार और सामाजिक भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में युवाओं का नेतृत्व कर रहे *सियाराम कौशिक* ने अपने संबोधन में कहा कि उनका परिवार और पूर्वज लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में सक्रिय हुए थे, और हमारे बाप-दादा और पूर्वज हमेशा से कांग्रेस विचारधारा के समर्थक रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने पुनः कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। बीच में हमसे राजनीतिक निर्णय लेने में चूक हुई और हम भाजपा के साथ कार्य करने लगे थे, लेकिन अब हमें सही दिशा शिवांश दुबे के कार्यशैली में दिखाई दी है। इसलिए हमने कांग्रेस में वापस आने का निर्णय लिया है और भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी के समर्थन में कार्य करेंगे।”

जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे ने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा नीरज कौशिक के नेतृत्व में तैयार की गई। आयोजन में स्थानीय युवाओं और समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर सियाराम कौशिक, मनीष चौधरी, राजकुमार, संदीप कुमार, किशन लाल, गणेश भरिया, सुनील, विकास सरकार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, दुर्गेश सूर्यवंशी, दुर्गेश चौधरी, अजय, भूपेंद्र चौधरी, दुर्गेश डीके, सारांश, शुभम, रामचंद्र, आदित्य चौधरी, अरुण चौधरी, नीरज कौशिक, विक्रम कुमार, नरेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी, अमन, देवनारायण, साहिल सूर्यवंशी, योगेश कुमार, राहुल कौशिक, मोटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी सदस्यों ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!