ताज़ा ख़बरें

*सिद्धवरकूट में होली पर लगेगाआध्यात्मिक रंगों का मेला*

खास खबर

*सिद्धवरकूट में होली पर लगेगाआध्यात्मिक रंगों का मेला*
13-14 मार्च को होगें धार्मिक आयोजन
*अन्तर्मुखी मुनि पूज्य सागर होगें सम्मिलित ।* खंडवा।। खंडवा जिले में रेवा तट पर स्थित दो चक्री दस कामकुमार सहित साढ़े तीन करोड़ मुनीराजो की पावन निर्वाण भूमि श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट का वार्षिक मेला महोत्सव 13-14 मार्च को आयोजित होगा। सुहावना सिद्धवरकूट निर्माण भूमि में आयोजित होने वाले महोत्सव में अन्तर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। मीडिया प्रभारी सुनील जैन व प्रचार संयोजक राजेन्द्र जैन महावीर ने बताया कि विगत अनेक वर्षों से क्षेत्र पर वार्षिक मेला आयोजित होता है। जिसमें मूलनायक भगवान श्री सम्भवनाथ मण्डल विधान, अभिषेक, पूजन, शांतिधारा, सामूहिक आरती, पंच परमेष्ठि मण्डल विधान, विमानोत्सव, घटयात्रा आदि अनेक आयोजन होगें। मेला संयोजक वर्किंग ट्रस्ट्री बाबूलाल जैन बड़‌वाह ने बताया कि विधान पुण्यार्जक जीवन कुमार जैन इंदौर होगें। 14 मार्च को 4.30 ब‌जे भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक स्वर्ण रजत कलशों से होगा। साथ ही समस्त मंदिरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष अमित कासलीवाल इंदौर, महामंत्री विजय काला ने बताया कि क्षेत्र पुराने कमरों के जीर्णोधार व नवीनीकरण के पश्चात लोकार्पण किया जाएगा।

*क्षेत्र के परिक्रमा पथ का होगा भूमिपूजन*

मध्यप्रदेश की जीवन दायिनी नर्मदा रेवा तट पर स्थापित उक्त तीर्थ की खोज भट्टारक महेंद्र कीर्ति ने की थी। दो हजार वर्ष से अधिक प्राचीन तीर्थ पर मंदिरों के समूह का परिक्रमा पथ बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें क्षेत्र परिक्रमा पथ निर्माण वा भूमिपूजन किया जाएगा। सम्पूर्ण आयोजन का विधिविधान विधानाचार्य कमल जैन एण्ड पार्टी बड़‌वाह द्वारा सम्पन्न होगी।

,,बस की निःशुल्क व्यवस्था 14 मार्च को,

मीडिया प्रभारी सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित मेले के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु सनावाद और बड़‌वाह से निःशुल्क बस सेवा बाबूलाल जैन जैनबस बड़वाह, सुरेश पाण्डया अमर ज्योति बस सर्विस सनावद द्वारा उपलब्ध होगी। यात्रियों की भोजन व्यवस्था 13मार्च को पहाड़िया परिवार इंदौर की ओर से नि शुल्क रहेगी।
14मार्च की व्यवस्था सभी के स्व सहयोग से आयोजित होगी।

*स्वर्ण कलशों से होगें महामस्तकाभिषेक*

भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक स्वर्ण कलशों से करने का सौभाग्य डॉ. सुभाष सुनीता जैन खंडवा , बाबूलाल – मीना जैन भीकनगांव, विकास-वर्षा कासलीवाल भीकनगांव, जीवन कुमार मनीता जैन इंदौर, अशोक – संगीता जैन इंदौर, आरिष सिद्धा चौधरी सनावद, इंदरचंद विनोद जैन इंदौर, शांतिलाल- राजन बाई कासलीवाल भोकाखेड़ी को प्राप्त हुआ है। क्षेत्र कमेटी के अमित कासलीवाल संतोष जैन मामा, बाबूलाल जैन, विजय काला,नंदलाल टोंग्या, कैलाश जैन मोटाघर, महेंद्र सर्राफ ,ललित बड़जात्या,योगेंद्र सेठी, सुभाष सामरिया आशीष चौधरी,अमरीश चौधरी, अरुण पहाड़िया , सुनील जैन, महावीर जैन आदि ने श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!