बिहार

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया होली मिलन समारोह

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया होली मिलन समारोह

oplus_0
oplus_0
oplus_0

समस्तीपुर। जिले के हरपुर एलौथ स्थित जन सुराज कार्यालय में सोमवार को रंगों का त्योहार होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने होली गीत गया जिससे जन सुराज कार्यालय रंगों के गीतों में रंग गया। होली मिलन के अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह ने तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मौके पर जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह के अलावा राज्य अभियान समिति सदस्य वसीम राजा, उप महापौर राम बालक पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रिंकी पासवान, युवा जिला अध्यक्ष प्रभात प्रसून, किसान जिला अध्यक्ष साकेत प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, राहुल कुमार सिंह, विजय कुमार झा, अमित कुमार, कामिनी कुमारी, अभिषेक आनंद, हरेंद्र कुमार, आभा ठाकुर आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!