ताज़ा ख़बरें

दहेज के लोभी ने मारा जान

ये घटना नवादा जिले की है जो कि बिहार में है

अकबरपुर प्रखंड के बक्सन्दा गांव निवासी दरवेश सिंह अपनी इकलौती पुत्री तन्नू कुमारी का विवाह एक वर्ष पूर्व 23 नवंबर 2023 को जमुई जिले के धनार गांव के विद्याभूषण सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार से किए थे, जो वर्तमान समय में सीआरपीएफ में कार्य रहते हैं। दरवेश सिंह दिल्ली में मजदूरी का काम किया करते हैं लेकिन बेटी की शादी में अपने औकात से अधिक और लड़कों के मांग के अनुरूप 20 लाख रुपया नगद, 2 लाख का घरेलू सामान, आठ भर सोने के आभूषण एवं एक दोपहिया वाहन दिए थे। परंतु मृतिका तन्नू कुमारी को ससुराल वालों से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। हाल के दिनों में मृतका के ससुराल वालों ने ₹500000(पांच लाख )का डिमांड किया। जो की मृतिका के माता-पिता देने में असमर्थ थे। क्योंकि पहले से ही शादी के कारण उनके माता-पिता कर्ज से त्रस्त हैं। परंतु दहेज के लिए बार-बार परेशान करने के कारण मृतका की मां पिंकी देवी ने अपने दामाद प्रिंस कुमार को घर बुलाया और पुनः किसी सगे संबंधी से कर्ज लेकर ₹50000(पचास हजार )दिया। और कहा कि हमारी दयनीय स्थिति सही नहीं है जो हमसे हो पाया वह हमने किया अब हमारे बेटी को प्रताड़ित ना करें लेकिन दहेज लोभियों ने 5 मार्च 2025 को नव विवाहित तनु कुमारी का गला घोटकर हत्या कर दिया। इसके साथ ही साथ छुपाने के लिए। मृतका की पार्थिव शरीर को बिना किसी को सूचना दिए। दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए। लेकिन धनर गांव के ग्राम वासी ने गुप्त सूचना देते हुए मृतिका के मायके वालों को सूचित कर दिया। तब तब मायके वालों ने जमुई थाना से संपर्क किया और सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की माता पिंकी देवी ने जमुई थाने में लिखित आवेदन देते हुए। सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!