ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई समय सीमा की बैठक डिंडोरी 3 मार्च 2025

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे संपन्न हुई समय सीमा की बैठक डिंडोरी 3 मार्च 2025

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय सीमा की बैठक
डिंडौरी : 03 मार्च, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागवार संचालित योजनाओं एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चल रहे विभागीय गतिविधियों, अभियानों, सीएम हेल्पलाईन एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को साकारात्मक जवाब देते हुए संतुष्टि के साथ निराकरण कराने पर प्राथमिकता दें। निराकरण के लिए सभी उचित जबाव प्रस्तुत करें।
अपर कलेक्टर श्री शुक्ला ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के तहत नजूल प्रकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों को पर विस्तृत समीक्षा कर तत्संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं और परीक्षा आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली।
अपर कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला ने बैठक में पीएम जनमन के तहत संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम जनमन आवास, विद्युत आपूर्ति, पीएम स्वनिधि, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत कार्ड, नलजल, आदि की जानकारी ली। उन्होंने आगामी ग्रीष्मऋुतु के मद्देनजर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति कराने एवं उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेयजल संबंधी मुद्दों के लिए कन्ट्रोल रूम बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मानक सीमा से अधिक लाउड स्पीकर संचालन के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित तहसीलदार सूचना प्राप्त होने पर पुलिस विभाग के साथ मिलकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अंतर्विभागीय मुद्दों की जानकारी लेते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!