
जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर की एक बैठक जिला अध्यक्ष मो० अबू तमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई
।
जिला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर की एक बैठक जिला अध्यक्ष मो० अबू तमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यकारणी के सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से नियुक्त प्रभारी श्री नरेश भारद्वाज ने भाग लिया। बैठक में इस नारे को साकार करने हेतु ” कांग्रेस चली गांव एवं प्रमुख कांग्रेसजनों के द्वार तक” प्रत्येक प्रखंड एवं गांव का दौरा कर संगठन को सुदीर्घ करने का काम करेगी। इस कार्यक्रम में प्रभारी स्वयं गावों में उपस्थित रहेंगे। बैठक में अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, राम उदगार महतो, विजय शंकर शर्मा, महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सतीश चंद्र चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, ठाकुर मनोज भारद्वाज, उपेंद्र नाथ तिवारी, कन्हैया कुमार, सोनी पासवान, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, शंभु प्रसाद सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, आशुतोष कुमार, संजय झा, फ़िरोज़ अंसारी, सुरेश कुमार महतो, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, NSUI के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हज़ारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, उदय केतु चौधरी, निर्भय कुमार चौधरी, डॉ० संतोष कुमार यादव, अरुण मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, एस० के० बर्मन सहनी, संजीव कुमार ठाकुर, दिलदार हुसैन, गौरव चौहान, अशोक कुमार पासवान, चंदन कुमार, कृष्णा कुमार राय, राम बालक सिंह, इंदु कुमारी, पूजा शर्मा, रमेश कुमार, सूरज राय, धर्मेश चौधरी, मंजू देवी, अजीत कुमार झा, मो० इमरान, शाहरुख अशरफ, कामिनी देवी, सरिता देवी आदि लोग मौजूद थें।