
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल,,,,*
🎯 उज्जैन 
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन इस बार एक विशेष भक्त ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 2.50 फीट के व्यक्ति ने महाकाल महाराज के दर्शन कर अपनी अनोखी आस्था प्रकट की। मंदिर प्रांगण में जब यह श्रद्धालु पहुंचे, तो वहां मौजूद लोग उनकी श्रद्धा और भक्ति को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और शिवरात्रि के इस शुभ दिन पर अपने आराध्य से आशीर्वाद मांगा। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने इस भक्त की आस्था को नमन किया और महाशिवरात्रि पर उनके दर्शन को विशेष बताया। महाकाल मंदिर में हर वर्ष लाखों भक्त आते हैं, लेकिन इस भक्त की भक्ति ने सभी के दिलों को छू लिया।












