![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0100.jpg)
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मेहंदवानी जनपद पंचायत में आयोजित शिविर में किया हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण
डिंडौरी : 07 फरवरी, 2025
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक निरंतर जनशिविर आयोजित किये गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही कर अभियान के अग्रिम चरण में आवेदकों को हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत मेहंदवानी की ग्राम पंचायत खम्हरिया, सुखलौड़ी, कठौतिया, मेहंदवानी में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। उन्होंने जन कल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर ग्रामीणों को हितलाभ का वितरण किया। साथ ही अभियान के दौरान शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में आयोजित जनशिविरों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। आज आयोजित शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, श्री बद्री प्रसाद साहू, श्री सुदामा बर्मन, श्रीमती इंद्रावती धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।