एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 14 फरवरी तक बंद रहेगा
खण्डवा 07 फरवरी, 2025 –राज्य लोक सेवा अभिकरण द्वारा संचालित एमपीईडिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नए सर्वर इन्फ्रा एसडीसी 2.0 पर माइग्रेशन की प्रकिया की जानी है। जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि इस कार्य हेतु एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल 7 फरवरी की रात्रि 8 बजे से 14 फरवरी रात्रि 8 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में एमपीईडिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर समस्त सेवाएँ बंद रहेंगी।
2,502 Less than a minute












