कटनीमध्यप्रदेश

निगमायुक्त ने की निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा

निगमायुक्त ने की निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 कटनी – नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने बुधवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए निर्माण एवं विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा सी.एम घोषणा, योजनांतर्गत किए जाने वाले कार्य,कटाये घाट रिवर फ्रंट, दुगाड़ी नाला पुल,निर्माणाधीन बस स्टैंड इत्यादि प्रगतिगत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ लंबित सभी कार्यों की जानकारी लेते हुए विस्तार से समीक्षा की।

श्री दुबे ने सभी विभाग प्रमुखों को अनुबंध संपादित कार्य एवं निर्माणाधीन कार्यो की समयावधि के साथ सूची प्रस्तुत करने,एवं जिन कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके है उन्हें अनावश्यक लंबित न रखते हुए आगे की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये ।

बैठक के दौरान प्र सहायक यंत्री सुनील सिंह,अनिल जायसवाल,उपयंत्री अश्विनी पाण्डेय ,जेपी बघेल,संजय मिश्रा,पवन श्रीवास्तव,शैलेन्द्र प्यासी,मृदुल श्रीवास्तव,मोना करेरा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!