ताज़ा ख़बरें

दिव्यबालाजी नगर में फहराया जिले का सबसे ऊंचा झण्डा,

खास खबर

दिव्यबालाजी नगर में फहराया जिले का सबसे ऊंचा झण्डा,

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पत्रकारों का हुआ सम्मान,

खंडवा।। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में दिव्य बालाजी नगर छैगांव माखन में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया, समाजसेवी एवं समाजसेवी एवं बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल द्वारा सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यों का दायित्व का निर्माण करते हुए प्रतिवर्ष 15 अगस्त 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालाजी ग्रुप के संस्थापक, समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, एवं रितेश गोयल ने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामना प्रेषित की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, समाजसेवी सुनील जैन, ग्राम पंचायत के सरपंच लखनलाल गोलकर सचिव मनोहर ख़तवासे, भीमकुंड बाबा दुर्गानंद गिरी मौजूद रहे।
झंडा वंदन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गये।

*पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया*

बालाजी ग्रुप खंडवा के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बालाजी ग्रुप के संस्थापक समाजसेवी, कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता में पत्रकारों का विशेष योगदान रहा है तत्कालीन पत्रकारों ने अपने लेखनी के माध्यम से, अनेक पत्र – पत्रिकाएं निकाल कर देश के अंदर नया जोश और जागृति उत्पन्न की। जिससे देश के लोगों में यह सोच उत्पन्न हुई कि किस प्रकार से ब्रिटिश राज हम पर अत्याचार कर रहा है। साहित्यकारों, पत्रकारों ने उस समय जो संघर्ष दिखाया इसी की बदौलत हमको स्वतंत्रता मिली। इसलिए पत्रकारों का सम्मान बड़ा आवश्यक है। साथ ही आधुनिक युग में भी मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे हैं इसलिए हमने पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया है। पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी रितेश गोयल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पत्रकारों का सम्मान किया जाता है,इस वर्ष भी सभी उपस्थित पत्रकारों का सम्मान रितेश गोयल एवं अतिथियों द्वारा किया गया,इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथी सुनील जैन, शेख शकील, इमरान खान सावन राजपूत ओपी श्रीवास, मनीष गुप्ता, गोपाल गीते, रियासत खान, दीपक सपकाले, , जितेंद्र राठौर, अंकित जैन, नासिर खान, शेख आसिफ, किशोर सपकाले, शेख रेहान, जावेद खान, योगेश मीणा, रहीम बाबा आदि का स्वागत किया गया। पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, समाजसेवी रितेश गोयल, बालाजी ग्रुप के सुशीला गोयल, पूजा गोयल, मुकेश अग्रवाल, विकास जैन, प्राची वर्मा, दीपक पटेल, अजय अटूटे,संजय सिंह, अंकित कुशवाह, मनीष तायड़े, काजल,शोभना, स्वाति पटेल, चंद्रमणि, रक्षा सावनेर आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!