कटनीमध्यप्रदेश

*सलैया पडखुरी सरपंच ने पंचायत भवन पर फहराया तिरंगाअमर शहिदो को नमन कर दी श्रद्धांजलि*

*सलैया पडखुरी सरपंच ने पंचायत भवन पर फहराया तिरंगाअमर शहिदो को नमन कर दी श्रद्धांजलि*

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की 

 

कटनी –विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया पडखुरी मे सैकडो ग्रामीणो गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे सरपंच बाबू ग्रोवर ने फहराया तिरंगा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रातः 8:00 बजे शासकीय माध्यमिक शाला भवन मे भारत माता के सैल्य चित्र पर माला अर्पण कर पूरे शानो सौकत के साथ ध्वज का सम्मान देते हुए ध्वजारोहण किया गया साथ ही राष्ट्रीय गीत के साथ तिरंगे को सैल्यूट दिया गया। ज्ञात हो कि कटनी के जाने माने उद्योगपति तथा निलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर जी के सुपुत्र बाबू ग्रोवर की समाज सेवा धार्मिक आस्था को देख पंचायत के ग्रामीण प्रभावित होकर चुनाव मुक्त पंचायत का निर्माण किया था और सरपंच पद पर आसीन कराया था बाबू ग्रोवर ने पदभार ग्रहण करने के पूर्व ही पंचायत की मूलभूत सुविधाओ को पूरा करते हुए बिजली पानी की समस्या को पूरा करने के उपरांत पदग्रहण किया था आज भी सलैया पडखुरी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने व ग्रामीणो को मूलभूत सुविधाएं देने मे प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। बाबू ग्रोवर ने ध्वजारोहण के दौरान छात्रों का मनोबल बढाते हुए कहा सरपंच मै नही इस पंचायत का हर नागरिक सरपंच है मै एक सेवक हू जो विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर आप सभी की खुशियो का ध्यान रखते हुए कार्य कर्ता हू ।

*शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!