
कल भिकियासैण से भी भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय थी। यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की जिलाध्यक्ष मैदान में थी। उनके लिए रानीखेत और सल्ट दोनों क्षेत्र के विधायक प्रचार में उतरे थे। लेकिन परिणाम बेहद चौकाने वाले रहे। यहाँ कांग्रेस के गंगा सिंह उर्फ़ दीपक बिष्ट को 776 मत मिले। वही बीजेपी की लीला बिष्ट को कुल 328 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 448 मतों से विजय रहे। जबकि इस सीट पर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त बढ़त बनायीं थी, उसी बढ़त के बूते रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल विधानसभा सीट जीतने में कामयाब हुए थे। जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए लीला बिष्ट इस बड़ी हार से भाजपा संगठन को कई पक्षों पर विचार करने के लिए आत्म मंथन करना होगा।