ताज़ा ख़बरें

26 जनवरी को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

खास खबर

26 जनवरी को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस
कलेक्टर श्री सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

खण्डवा 25 जनवरी 2025 – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिले में हर्षाेल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर वे मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभागीय झाँकियाँ प्रस्तुत की जाएँगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अधिकारी, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को पुरूस्कार वितरण भी किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!