
छत्तीसगढ़ – रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल डेका, केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू, डिप्टी सीएम शर्मा ने किया आत्मीय स्वागत।
रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे. स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
यह स्वागत समारोह विमानतल पर आयोजित किया गया, जहां उच्च अधिकारी भी मौजूद थे. धनखड़ का यह दौरा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए है. वे इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगे.
उपराष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. धनखड़ के इस दौरे से छत्तीसगढ़ में शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
उनके संबोधन से छात्रों को प्रेरणा मिलने की आशा है. उपराष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य की शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी।












