ताज़ा ख़बरें

नवनिर्वाचित बीजेपी मंडल अध्यक्ष व वकील मंडल अध्यक्ष का किया सम्मान

राजपुरोहित सेवा समिति रानी के सानिध्य मे हुआ सम्मान


त्रिलोक न्यूज पाली (उगमसिंह जवाली )-

 

पाली जिले के रानी स्थित खेतेश्वर भवन मे राजपुरोहित सेवा समिति के तत्वधान मे वकील मंडल रानी व भाजपा विजोवा मंडल अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित अध्यक्षों का बड़े धूम धाम के साथ सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

 

 

जानकारी के अनुसार ‎ नवनिर्वाचित‎ भारतीय जनता पार्टी बिजोवा मंडल के अध्यक्ष उत्तमसिंह‎ पुत्र हरी सिंहजी‎ निवासी पुनाडिया और बार मंडल ( वकील मंडल )अध्यक्ष पद पर विजय सिंह राजपुरोहित वारका पुत्र करणसिंह जी राजपुरोहित के बनने पर सभी समाज बंधुओ के द्वारा माला व साफ पहनाकर स्वागत किया गया जिसमें समाज बंधुओ ने विचार व्यक्त किये ओर उज्वल भविष्य की कामना करते हुए राजपुरोहित सेवा समिति रानी के अध्यक्ष नारायण सिंह जी पुनाडिया ने विचार व्यक्त करते हुए सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर राजपुरोहित सेवा समिति के सदस्य व समाज के कही लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!