प्रेस-विज्ञप्ति अदम्य युवा सेवा समिति शहडोल के द्वारा आयोजित की गई राज्यस्तरीय युवा गणतंत्र दौड़
प्रति, श्रीमान् समस्त न्यूज संचालक महोदय *प्रेस-विज्ञप्ति* *अदम्य युवा सेवा समिति शहडोल के द्वारा आयोजित की गई राज्यस्तरीय युवा गणतंत्र दौड़ (चयनदौड़)* शहडोल/ स्वामी विवेकानंद जयंती व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अदम्य युवा सेवा समिति शहडोल, अदम्य खेल अकादमी शहडोल एवं पर्यावरण ग्राम विकास समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी "राज्यस्तरीय युवा गणतंत्र दौड़’’ वर्ष-2025 (11 वाँ वर्ष) का चयन प्रक्रिया दौड़ आयोजन स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम मे किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के 10 जिलों के 136 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया जिसमें 107 प्रतिभागी उपस्थित हुये। दिनांक 5 जनवरी 2025 को सर्वप्रथम सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक सभी प्रतिभागियों के आवेदन फॉर्म भरे गए। आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छों के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों से परिचय किया गया एवं चयन दौड के लिये हरी झण्डी दिखाकर दौड प्रारंभ किया गया उपस्थित प्रतिभागियों को "चयन दौड़,रिले वाइज" में सम्मिलित कर चयनित किया गया। जिसमें बेहतर 26 खिलाड़ियों को जगह मिली। जिनका नाम निम्न है *धाविका*-हेमलता परस्ते, राधा मरकाम, शिल्पा देवी कोल, सिमरन सिंह, शीतल सिंह, संगीता बैगा, शिखा यादव, पूनम सिंह, रेखा सिंह, राधिका पाल *धावक*- दीपू सिंह, आशीष कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार, हरिदास मरावी, संदीप साहू, दुर्गेश केवट, कोमल बंजारा, अभय साहू, हेमराज बैगा, आयुष सिंह, ओम नामदेव, सुशांत केवट, ऋषि वंशकार, विकास यादव, अंश बर्मन, सुमित सिंह गोंड कार्यक्रम को पारदर्शिता प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ एवं अनुभवी कोच एवं जिला खेल प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर चयन दौड़ को निष्पक्ष रूप से सफल बनाया। सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी समिति के द्वारा की गई थी। *राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होगी मुख्य दौड़* चयन दौड़ मे चयनित बेहतर 26 धावक को दिनांक 12.01.2025 को शहडोल के स्थानीय महात्मा गांधी खेल मैदान में "स्वामी विवेकानंद जयंती,राष्ट्रीय युवा दिवस" के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले "सूर्य नमस्कार कार्यक्रम" कार्यक्रम के पश्चात "राज्यस्तरीय युवा गणतंत्र दौड़" के "मुख्य दौड़ का आयोजन किया जायेगा| *गणतंत्र दिवस के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित* मुख्य दौड़ के कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ तीन धावक एवं धाविका विजेता को दिनांक 26.01.2025 को शहडोल जिले में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरुस्कृत किया जायेगा| विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार स्वरुप धावक और धाविका को नकद राशि प्रथम 5100, द्वितीय 3100, तृतीय 1100, मैडल, एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा| कार्यक्रम मे अतिथि रिलायन्स फाउंडेशन से श्री राजीव श्रीवास्तव, श्री संतोष जी, श्रीपरमानन्द तिवारी जी, सहायक खेल संचालक रईस खान , एन आई एस कोच धीरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डी सी एम श्री राम गोपाल गुप्ता, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे। वहीं आयोजक मंडलअदम्य युवा सेवा समिति के संरक्षक ए. के. मोहंती, अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, सचिव दुर्गेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह परिहार, संस्था के कार्यक्रम प्रभारी एम.रामा राव, पर्यावरण ग्राम विकास समिति के सचिव शम्भूदयाल सिंह अदम्य खेल अकादमी शहडोल के कोच जसराम साहू, दिनेश साहू, सागर साहू पंजीयन प्रभारी अमन साहू, सुधीर पटेल, सोनू पटेल, रेनू केवट, विशाल केवट, शिवम केवट, स्वप्निल मिश्रा, अबीर शर्मा, मनीष कुमार, पूजा अहिरवार, सत्येंद्र सिंह, रिया सिंह, अंजलि बैगा सत्येंद्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सेन एवं स्वाथ्य विभाग की टीम सहित सभी सदस्य, खिलाड़ी व आमजन उपस्थित थे। आप सभी का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा। अदम्य खेल अकादमी सोन मौहरी कोच वीरेंद्र कुमार रैदास
महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत आदिनाथ जयंती पर जैन छात्रावास परिवार द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति,
5 hours ago
अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं, तभी होगा सशक्त समाज का निर्माण, ,,प्रवीण शर्मा,,
10 hours ago
ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खदीजा खान का चयन।
11 hours ago
Checking out the World of Online Casino Real Money in the United States
11 hours ago
अफ्तार पार्टी का आयोजन बड़ोद रमजान माह के मुबारक मौके पर रोजा इफ्तार पार्टियों का आयोजन चल रहा है
11 hours ago
सीडीओ सान्या छावड़ा ने कछौना ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण . लापरवाही पर कई कर्मियों को थमाया नोटिस . #हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने आज गुरुवार विकास खंड कछौना का सघन निरीक्षण किया। फाइलों को अच्छे तरीके से न रखने, मनरेगा में पटल सहायकों की कार्य शिथिलता व पशु चिकित्सालय में दवाओं को सही ढंग से न रखने के कारण संबंधित कर्मियों को कारण बताओं नोटिस द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने खंड विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया, मनरेगा कक्ष में पटल सहायक द्वारा नेम प्लेट न लगी होने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों में लाभार्थियों की मजदूरी की शेष धनराशि पर सही जानकारी कर्मी नहीं बता सके, ज्यादातर मनरेगा कर्मी हड़ताल के चलते नदारद रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता सूची 2025-26 की अभी तक पात्रता सूची का प्रकाशन न होने के विषय में जानकारी नहीं ली। जिससे काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी दर-दर भटक रहे हैं। आवास योजना की सही जानकारी न देने पर संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की। इसके बाद शिकायत पटल पर कर्मी से जानकारी ली। अलग-अलग तहसील दिवस आईजीआरएस, मुख्यमंत्री जनता दर्शन, जिला अधिकारी जनता दर्शन, जन सूचना अलग-अलग रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। समाज कल्याण एडीओ से समाज कल्याण द्वारा संचालित योजना सामूहिक शादी, पेंशन, ऋण पत्रावली आदि की प्रगति जानी। स्थापना पटल से संबंधित सभी रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण किया। भृमण पंजिका में सही तरीके से डाटा न लिखने पर दो बीटी लघु सिंचाई विभाग के कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ई-ऑफिस अभी तक नहीं चालू होने पर जानकारी ली। विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में ज्यादातर आवास जर्जर अवस्था में पड़े हैं। इस विषय में बताया एक समिति का गठित कर भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य कराया जाएगा। पंचायत कार्यालय का निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव की जानकारी ली। सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, कूड़ा घर, आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। वही ग्राम सभाओं में संचालित अधिकांश सामुदायिक शौचालय कागजों पर चल रहे हैं। कई वर्षों से ग्राम सभा कुकुही में क्षेत्र पंचायत से बना सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा है। जिससे पास पड़े प्रांगण में दूर-दराज से खेलने आने वाले युवाओं को काफी दिक्कत होती है। एक ग्राम सभा में जमीनी विवाद के कारण सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा है। जन्म प्रमाण पत्रों की धीमी प्रगति की रिपोर्ट की जानकारी ली। जन्म प्रमाण पत्र के एक सैकड़ा आवेदन ब्लॉक मुख्यालय से तहसील तक कई महीनो से लम्बित हैं, आवेदक मुख्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जिससे आवेदक दर-दर भटक रहे हैं। इस ज्वलंत मुद्दे पर मुख्य विकास अधिकारी ने द टेलीकास्ट को बताया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया से वार्ता कर शीघ्र हल निकलेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का निरीक्षण किया, महिला समूहों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली, ब्लॉक परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित शिव प्रेरणा कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिसमें दवाओं का सही ढंग से रखरखाव न होने पर फार्मासिस्ट को कारण बचाव नोटिस जारी किया। परिषदीय स्कूलों के प्रवेश व शिक्षा से जोड़ने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में कई महीनो से आधार केंद्र बंद चल रहा है। जिससे काफी असुविधा होती है। इस विषय में बताया जानकारी कर शीघ्र चालू किया जाएगा। वही बताया ब्लॉक परिसर में भी आधार केंद्र स्थापित कर सक्रिय है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम सचिव राजेश त्यागी, एडीओ आईएसबी रविंद्र कुमार, खंड प्रेरक स्मिता सिंह सहित ब्लॉक कर्मी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार मौजूद रहें। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों प्रमुख समस्याएं रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवों का ग्राम सचिवालय में न बैठना, जल मिशन के तहत कराए गए अधूरे कार्य, लीकेज समस्या, गलियों में सड़कों की दुर्दशा, गड्ढे, काफी संख्या में बहुउद्देश्यीय केंद्र, सामुदायिक भवन, जर्जर अवस्था में पड़े हैं। परिवार रजिस्टर का अभी तक ऑनलाइन प्रक्रिया न होना, मनरेगा कर्मियों को कई माह से मानदेय न मिलना, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पेड़ पौधों का रखरखाव के अभाव में सुख कर खत्म हो जाना, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सारस हॉट, बाजारों के कोई विकास कार्य न होना। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में खेलकूद मैदान अनुप्रयोगी व अवैध कब्जा, प्रत्येक ग्राम सभा अन्नपूर्णा भवन का न बनाना, डिजिटल लाइब्रेरी, विकासखंड कार्यालय में दिव्यांग शौचालय न होना, गौशालाओं की दुर्दशा व चारागाह की भूमि पर अभी तक हरा चारा की बुवाई न होना, काफी संख्या में पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों को लाभ नहीं मिलना, ग्रामीण क्षेत्र में साधन सहकारी समितियां के कर्मियों के न होने से सुचारू से संचालन न होना आदि विषयों पर जानकारी लेना मुनासिब नहीं समझा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आम जनमानस का जीवन प्रभावित है। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, रोजगार के अवसर न मुहैया होने के कारण ग्रामीण दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। #रिपोर्ट: विवेक गुप्ता
11 hours ago
बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी,दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से दहशत
11 hours ago
Lorem ipsum dolor sit amet
11 hours ago
सहसवान में गुरुवार को गैस एजेंसी पर बुकिंग को लेकर लगी लंबी-लंबी कतारें,
13 hours ago
गैस सिलेंडर से संबंधीत शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित