ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर द्वारा धरती आबा योजना एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा की गई

योजनाओं की खराब प्रगति पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कड़ी निन्दा करते हुए नाराजगी व्यक्त की गई 

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ 27 दिसम्बर, 2024। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया।

बैठक में धरती आबा योजना और मुख्यमंत्री जनकल्याण दोनों अभियानो की ही खराब प्रगति पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कड़ी निन्दा करते हुए नाराजगी व्यक्त की गई एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और जिलाधिकारियों से अपेक्षा अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर धरती आबा योजना के तहत हितग्राही मूलक कार्यों एवं अवसंरचनात्मक कार्यों के प्रस्तावो के तहत की गई कार्यवाही से असंतुष्ट होकर कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को जनजातीय बाहुल्य जिले मे क्रियान्वयन करने में गंभीरता बरती जाए। कलेक्टर द्वारा अक्षय ऊर्जा अधिकारी से नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग हेतु संशोधित प्रस्ताव बनाया जाने हेतु निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा के तहत कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जनकल्याण शिविरों की मॉनीटरिंग एवं समीक्षा की जाए। इसी के साथ 63 सेवाओं को जल्द ही स्वीकृत कर आमजन को उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर द्वारा जिले के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2047 के तहत कार्यवाहियों की समीक्षा की गई ,साथ ही कलेक्टर द्वारा नीति आयोग द्वारा राणापुर ब्लॉक को 1.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि आवंटित किए जाने पर राणापुर टीम को बधाई दी गई।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!