
राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है
उदयपुर संभाग के सलूंबर सराड़ा चावंड केजड़ सगतडा यहां दिन और रात के तापमान में गिरावट । मौसम विभाग ने एक बार फिर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 15 और 16 दिसंबर को कुछ राहत है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को एक बार फिर प्रदेश में शीतलहर चलेगी। इसके चलते आठ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, सीकर, उदयपुर, चूरू, नागौर में शीतलहर का असर रहेगा। यहां दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।











