ताज़ा ख़बरें

रायगढ़ – घरघोडा़ नवापारा के पास सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बाईक से गिरकर युवक की मौत होने की घटना सामने आई है मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में रामकुमार राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के ग्राम चंद्रशेखर गांव का रहने वाला है

रायगढ़ – नवापारा के पास सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बाईक से गिरकर युवक की मौत होने की घटना सामने आई है मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में रामकुमार राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के ग्राम चंद्रशेखर गांव का रहने वाला है। पीडि़त ने बताया कि बनवारी लाल उसके दूसरे नंबर का भाई था जो कि ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होनें के लिये अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एम 9318 में सवार होकर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसमुडा गया हुआ था।पीडि़त ने बताया कि उसका छोटा भाई 11 दिसंबर की शाम को घर निकला था इसी बीच उसे सूचना मिली कि छाल रोड स्थित महावीर कंपनी के पास नवापारा टेण्डा के पास पहुंचा ही था कि वह अपनी तेज रफ्तार बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और वह सडक किनारे गिर गया। इस दुर्घटना में शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल सडक़ हादसे में ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।


रायगढ़ संवाददाता – रमेश चौहान ✍️…

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!